फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

जम्मू शहर में 79 मवेशी मुक्त करवाए, सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। शहर के तीन थानों की पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तस्करों से 79 मवेशियों को मुक्त कराया है। तस्करी में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर सात वाहन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई झज्जर कोटली, सतवारी और नगरोटा में की गई है। आरोपियों में कुलगाम का अब्दुल लतीफ, अनंतनाग का इरशाद अहमद और अनंतनाग का ही असगर अहमद शामिल हैं। चार अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग अलग-अलग वाहनों में पशुओं को कश्मीर लेकर जा रहे थे। वाहनों में जरूरी सामान की आढ़ में पशु तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के बीच जरूरी सामान ले जाने की आड़ में यह तस्करी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed