फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

जमीन विवाद में दो गुटों में चलीं लाठियां महिला समेत पांच जख्मी

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। गंग्याल के बाबा फरीद नगर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच शुक्रवार देर रात जमकर लाठियां चलीं। इस झगड़े में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर एक गुट के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों में बाबा फरीद नगर के रहने वाले गुरदीप सिंह, आरएस पुरा के जसवंत सिंह, सयोड़ा के रहने वाले दर्शन लाल, कमला देवी और हनी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से फरीद नगर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोनों गुट फरीद नगर पहुंच गए और पहले बहस हुई और फिर ये लोग आपस में भिड़ गए। झगड़े में दोनों तरफ के लोगों को चोटें आई हैं। एक गुट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ रघुवीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed