फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ASI assaulted army personnel in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः सेना के जवान के घर में घुसकर एएसआई ने की मारपीट, आरोपी का भाई और बेटा फरार

Sat, 13 Mar 2021 03:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 13 Mar 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
ASI assaulted army personnel in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई रैंक के एक अधिकारी को एक सैन्य जवान के घर में घुसकर मारपीट करने और सर्विस रिवाल्वर से धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार गुरुवार देर रात शराब के नशे में आरोपी ने घो मन्हासा में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का भाई और बेटा फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घो मन्हासा के रहने वाले विक्रमजीत सिंह (सेना का जवान) ने पौनी चक पुलिस चौकी में शिकायत दी कि गुरुवार रात करीब 10 बजे अमृतपाल सिंह उर्फ विक्की अपने भाई हैप्पी सिंह और बेटे अमनदीप सिंह के साथ उनके घर में दीवार फांदकर घुस आया। आरोपियों ने परिवार वालों के साथ मारपीट। अमृतपाल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर उन पर तान दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। अमृतपाल सिंह जेके पुलिस में एएसआई पद पर तैनात है, जो अभी एसओजी जम्मू में तैनात है। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से सर्विस रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित विक्रमजीत ने बताया कि अमृतपाल सिंह की भतीजी ने कुछ दिन पहले एक लड़के से अपनी मर्जी से कोर्ट में शादी कर ली थी, जिसकी गवाही उनके भाई ने कोर्ट में दी थी। इसी रंजिश में अमृतपाल सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ देर रात उनके घर की चारदीवारी फांदकर हमला किया। भाई के घर में मौजूद न होने के कारण आरोपियों ने घरवालों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पौनी चक चौकी प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया कि आरोपी को उसके घर में जाकर हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले तिहरे हत्याकांड से मची थी दहशत

चार दिन पहले ही अलोरा गांव में एक पुलिसकर्मी ने अपने सर्विस हथियार से अपनी पत्नी, सास और ससुर को गोली मार दी थी। तिहरे हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से लोगाें ने पुलिस कर्मियों के सर्विस राइफल और हथियारों को घर ले जाने की अनुमति न देने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed