{"_id":"603ab12b8ebc3ee971693894","slug":"crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu2301867113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने राजा बाहु लोचन चौक की पट्टिका से मिटाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने राजा बाहु लोचन चौक की पट्टिका से मिटाया नाम
विज्ञापन
बाहू लोचन चौक के बोर्ड से मिटाया गया महाराजा का नाम।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजा बाहु लोचन चौक में लगी पट्टिका (साइन बोर्ड) से कुछ शरारती तत्वों ने राजा बाहु लोचन का नाम सियाही से मिटा दिया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। इसके खिलाफ बाहु फोर्ट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्वों ने साइन बोर्ड से नाम मिटाया है। इससे शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है। उधर थाना प्रभारी कृति के अनुसार घटनास्थल पर जाकर जांच की गई है। पट्टिका से नाम मिटाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुबह जैसे ही लोगों ने साइन बोर्ड को देखा तो नाम मिटा पाया गया। इसके बाद लोगों ने चौक पर विरोध कर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि पहले इस चौक का नाम बाहु लोचन नगरी था। अब बाहु लोचन चौक बनाया गया है। इसके लिए लंबे समय से नगर निगम से मांग की जा रही थी। अब चौक का नाम ही मिटा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।