{"_id":"62670c8b67721a44991cdeee","slug":"crime-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2585556108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार को लेकर सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों में झड़प, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार को लेकर सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों में झड़प, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। क्षेत्र के लाले दा बाग में सोमवार देर रात एक दीवार बनाने को लेकर सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई। इसमें दो स्थानीय लोगों सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार लाले दा बाग में स्थित आर्मी कैंप 22 महार चिनाब ब्रिगेड के सामने एक दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसे रुकवाने के लिए सेना के जवान जब वहां पहुंचे तो उनकी स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई। जवानों की दीवार बना रहे व्यक्ति विवेक शर्मा के साथ हाथापाई हो गई, जिसमें विवेक को चोटें आई हैं। बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी चांदनी शर्मा को भी चोटें आई हैं।
शिकायत मिलने पर दोमाना पुलिस थाने के एसआई सुमित शर्मा सहित दो अन्य पुलिस कर्मी नरेश कुमार व रोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उनकी दीवार टूट गई थी, जिसे बना रहे थे, लेकिन सेना के जवान दीवार को तोड़ने की बात पर अड़ गए। पुलिस वाले जवानों से दीवार गिराने की अनुमति के कागजात दिखाने की बात करने लगे। इस पर जवानों और पुलिस में भी कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई, इसमें एसआई समेत पुलिस के दोनों कर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस के एसडीपीओ सुनील सिंह थाना प्रभारी महेश शमा, सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आर्मी के जवान अपनी यूनिट में लौट चुके थे। बताया जा रहा है कि मौके पर 35 के करीब जवान मौके पर पहुंचे थे, जो वहां वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल भी साथ ले गए। पुलिस अधिकारियों ने घायल एसआई सुमित शर्मा सहित अन्य दो एसपीओ को जीएमसी पहुंचाया। साथ ही घायल विवेक शर्मा और उसकी पत्नी को भी उस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एसडीपीओ सुनील सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।