फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Acid attack on girl in Srinagar, girl seriously injured

जघन्य अपराध: सगाई न करने से नाराज युवती पर तेजाब फैंका, पीड़िता अस्पताल में भर्ती, श्रीनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा

Wed, 02 Feb 2022 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 02 Feb 2022 01:39 AM IST
सार

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि युवती का चेहरा और आंखें झुलस गई हैं। उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Acid attack on girl in Srinagar, girl seriously injured
श्रीनगर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को एक शर्मसार घटना सामने आई है। वांटपोरा इलाके की उस्मानिया कॉलोनी में व्यक्ति ने एक 24 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई है।

विज्ञापन

उसे श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले भर्ती करवाया गया गया है।

मंगलवार शाम को युवती व्यावसायिक इकाई के बाहर खड़ी थी, जिस पर व्यक्ति ने हमला कर दिया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि युवती का चेहरा और आंखें झुलस गई हैं। बताया कि ऑपरेशन किया जा रहा है, ताकि यह देखा जा सके कि उसकी आंखें खराब तो नहीं हुई हैं। नौहट्टा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी साजिद से सगाई का प्रस्ताव ठुकरा दिया था

श्रीनगर पुलिस की नौहट्टा थाने को लड़की पर तेजाब हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जघन्य अपराध को देखते हुए एसएसपी श्रीनगर ने एक जांच दल एसपी राजा जुहैब के नेतृत्व में एक टीम गठित की। संदिग्ध साजिद अल्ताफ राथर को नाम सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की पीड़िता ने आरोपी साजिद से सगाई का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कर रहे थे पीड़िता का पीछा 

इसके बाद से वह लगातार लड़की का पीछा करता रहा। आरोपी एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। उसने घटना वाले दिन काम से छुट्टी ले ली। इसके बाद वह उस जगह पहुंचा जहां पीड़िता दूसरे आरोपी मोमिन नज़ीर शेख के साथ काम करती थी। पीड़िता के घर जाने के दौरान दोनों ने उसका पीछा किया। मौका मिलते ही उस पर तेजाब फैंक दिया।

आरोपी से परिचित से खरीदा था तेजाब

इसके बाद दोनों वहां भी भाग निकले। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने परिचित मोहम्मद सलीम ने तेजाब खरीदा था। जो एक मोटर मैकेनिक है। इस मामले में स्कूटी को बरामद किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed