फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

बिना नंबर के दो टिप्पर चालकों ने डीएसपी, पुलिस कर्मियों को किया रौंदने का प्रयास

विज्ञापन
crime
जम्मू। डीएसपी नार्थ जम्मू शरद कालू और उनके पीएसओ को दो टिप्पर चालकों ने रौंदने कर मारने का प्रयास किया। यह वारदात देर रात एक अक्तूबर की है। पुलिस ने एक टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीएसपी टीम के साथ गश्त पर थे। नगरोटा एसएचो ने उन्हें सूचित किया कि दो टिप्पर नाका तोड़कर मांडा की तरफ भागे हैं। डीएसपी ने टीम के साथ दोनों टिप्परों का पीछा किया और मांडा चौक पर रुकने के लिए कहा। जैसे ही टिप्पर धीमे हुए और टिप्पर चालक को नीचे उतरकर दस्तावेज चेक कराने के लिए कहा तो चालकों ने स्पीड बढ़ा कर टिप्पर को डीएसपी पर चढ़ाने का प्रयास किया और फरार हो गया। इसके बारे में एसएचओ पक्का डंगा राकेश शर्मा को सूचित किया। एसएचओ ने टीम के साथ टिप्पर चालक मोहम्मद बशीर को सिद्दड़ा में जाकर दबोच लिया। अभी एक टिप्पर चालक फरार बताया जा रह है। पुलिस ने टिप्पर के मालिक आफताब मोहम्मद निवासी नगरोटा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिप्पर का अभी नंबर भी नहीं लगा था। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले शहर के बिक्रम चौक पर भी एक टिप्पर चालक ने नाका तोड़कर पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed