फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

25 साल से जम्मू में रहता था हबीब, 15 को अंतिम बार दिखा था घर के पास

विज्ञापन
crime
जम्मू। सिद्दड़ा में मिले शवों के मामले में जहर की बात सामने आ रही है। यह किसने और क्यों दिया की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुटी है। शुरूआती जांच में कई बातें सामने आई हैं। पड़ोसियों के अनुसार मृतक नूर हबीब 15 अगस्त को आखिरी बार अपने घर के बाहर घूमते हुए देखा गया था। जबकि इसी दिन उसके घर पर एक यूपी नंबर की नैनो कार में एक व्यक्ति और महिला गए थे, जो बाहर नहीं दिखाई दिए। सूत्रों का कहना है कि नूर हबीब 25 साल से उक्त घर में रहता था, जो ऑनलाइन क्लासेज चलाता था। लेकिन पड़ोसियों के अनुसार उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। कामकाज की कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि नूर की परिवार से भी नहीं बनती थी। सकीना उक्त घर में नौकरानी थी।
विज्ञापन

तीन की मौत ताजा, तीन की तीन दिन पुरानी
जानकारी के अनुसार मृतक सकीना बानो, बेटी रुबीना और बेटे जफर के शव काफी बुरी हालत में थे। जिनके चेहरे पहचाने भी नहीं जा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि इनकी मौत 11 से 13 अगस्त के बीच हुई है। जबकि नूर उल हबीब, सज्जाद अहमद और नसीमा के शवों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि उनकी मौत 14 और 15 अगस्त के बीच हुई। इन तीनों के शव ठीक थे। इन सभी के शव उन कमरों में मिले हैं, जहां एसी चालू थे।
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी पति की मौत
सकीना बेगम के पति गुलाम हसन की मौत करीब छह महीने पहले हुई थी। सकीना के परिवार में एक आपाहिज बेटा जफर सलीम, कुंवारी और सबसे छोटी बेटी रुबीना बानो, एक तलाकशुदा बेटी नसीमा अख्तर, सबसे बड़ी बेटी जरीफा का बेटा सज्जाद अहमद रहता था। सकीना की तीन बेटियां और एक बेटा था। दो बेटियां साथ रहती थीं और एक अन्य जगह पर रहती है। जरीफा का अपने पहले पति से तलाक हो चुका है और अब दूसरे पति के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मोहल्ले में सकीना, हबीब के घर में लगे हैं सीसीटीबी कैमरे
पूरे मोहल्ले में सकीना बानो और नूर हबीब के घरों में ही सीसीटीवी लगे हुए हैं। सकीना के घर की हालत देखकर नहीं लगता कि वह सीसीटीवी लगवा सकती है। क्योंकि जिस घर की खिड़कियां नहीं, उस घर में हाई डेफिनेशन वाले सीसीटीवी कैमरे होने से कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल उठता है कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि सिर्फ दोनों घरों में ही सीसीटीवी लगे हुए थे। इन दोनों घरों के ऊपर लगे हुए सीसीटीवी की सीडीआर निकाली गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इन दोनों घरों की सीसीटीवी की हबीब अपने लैपटाप और मोबाइल पर जानकारी रखता था। यहीं नहीं, हबीब ने सज्जाद अहमद को लैपटाप और मोबाइल लेकर दिया हुआ था।
सकीना के घर में अकसर दो महिलाएं आती थीं दीवार फांद कर
सकीना के घर में बने शौचालय में भी ताले लगे हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि सकीना के घर में अकसर दीवार फांद कर दो महिलाएं आती थीं, जिन्हें लोगों ने देखा था। घर के दो दरवाजे हैं, जिनमें एक सामने है और पीछे का दरवाजा मृतक हबीब के घर की तरफ है।
विवादों में दोनों परिवार, पुलिस के पास कई शिकायत
सकीना की बेटी जरीफा ने पुलिस के पास नूर हबीब के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। जबकि जरीफा के बेटे सज्जाद अहमद ने अपनी मां जरीफा और उसके दूसरे पति के खिलाफ अप्राकृतिकअपराध की शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी जानकारी है कि सकीना बानो की डोडा में कुछ संपत्ति भी है। वह इसे बेचना चाह रही थी, लेकिन इसका सौदा नहीं हो पाया। इस संपत्ति को लेकर भी सकीना का बेटी जरीफा के साथ विवाद था। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले जरीफा के बेटे सज्जाद ने जहरीला पदार्थ भी निगल लिया था। यहां उसने अपनी मां के खिलाफ पुलिस को कुछ बयान भी दिए थे। वहीं हबीब के बारे जानकारी है कि उसकी अपने परिवार से भी नहीं बनती थी।

प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच जारी
पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। मृतक नूर हबीब (55) 25 साल से जम्मू में रह रहा था। मृतक सकीना बेगम की आयु भी 55 से 60 साल के बीच है। बड़ी बेटी जरीफा की आयु करीब 45 और छोटी बेटी रुबीना की आयु 29 है। तीसरी बेटी की आयु भी 35 से 36 साल के बीच है। जबकि बेटा 20 से 22 साल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed