फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नानक नगर में युवक हत्या के दो आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
जम्मू। दो साल पहले शहर के नानक नगर में युवक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपियों में से एक पैरोल पर और दूसरा दो साल से फरार था। आरोपियों की पहचान गगनप्रीत सिंह और मलकीत सिंह निवासी नानक नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

21 अप्रैल, 2019 को नानक नगर में पवन प्रीत सिंह उर्फ तवन पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार था, जबकि एक फरार था। उनमें हनीत सिंह उर्फ हनी, मलकीत सिंह और सनमप्रीत सिंह निवासी नानक नगर शामिल थे। इनमें से मलकीत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस नहीं गया था। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार सूचना के बाद पुलिस ने मलकीत और गगनप्रीत सिंह को पिस्टल भी गिरफ्तार किया है। दोनों को गांधी नगर पुलिस ने पकड़ा है और इनके खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन

रिहाही के 15 दिन बाद हिस्ट्रीशीटर फिर टोके के साथ गिरफ्तार
गांधी नगर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को हेरोइन व हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कमलजीत सिंह निवासी नानक नगर के रूप में हुई है। आरोपी पर पीएसए लगा था और वह 15 दिन पहले ही छूटा था। मंगलवार को पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सात ग्राम हेरोइन व एक टोका भी बरामद हुआ। एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गांधी नगर सहित कई थानों में केस दर्ज हैं। आरोपी पर पीएसए भी लगा था और अभी 15 दिन पहले ही बाहर आया है। बाहर आते ही वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। पुख्ता सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed