फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

चाउमिन खिलाने के बहाने शिवनगर से बच्ची का अपहरण

विज्ञापन
crime
जम्मू। चाउमिन खिलाने का झांसा देकर शहर के शिवनगर इलाके में प्रवासी श्रमिक परिवार की पांच वर्षीय बच्ची का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। घटना के समय उसके साथ तीन साल की एक और बच्ची भी थी। दोनों को आरोपित साथ लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में तीन वर्षीय बच्ची की बड़ी बहन मिल गई जो उसे साथ लेते आई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवनगर में रहने वाली बिहार की आशा देवी ने बताया कि सोमवार की शाम प्रवासी श्रमिक परिवारों के बच्चे एक साथ मोहल्ले में खेल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वह पांच वर्षीय विशाखा तथा तीन वर्षीय गुड़िया को एक किनारे ले गया। पहले उसने बच्चियों को खाने के लिए टॉफी दी। बाद में वह उन्हें चाउमिन खिलाने के बहाने ले जाने लगा। तभी गुड़िया की आठ वर्षीय बहन पुष्पा वहां पहुंच गई। उसने दोनों को घर जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं मानीं। इस पर पुष्पा अपनी छोटी बहन को जबरन घर ले आई। जबकि विशाखा उस व्यक्ति के साथ चली गई।
विज्ञापन

पुष्पा ने घर जाकर सारी बात बताई। इसके बाद विशाखा के परिवार वालों को भी जानकारी दी गई। तब जाकर मुहल्ले भर के लोगों ने मिलकर विशाखा की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने बख्शीनगर थाने में इस बाबत सूचना दी। पुलिस के अनुसार इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपित व्यक्ति का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed