{"_id":"62c9e06511542e286f22d893","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2636474107","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सतवारी पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को दबोचा है। वहीं, पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 17 बाइक, तीन स्कूटियां सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सतीश नगरोत्रा निवासी ओल्ड सतवारी और हैप्पी कुमार निवासी प्रभात कालोनी, पीर बाबा के रूप में हुई है।
सतवारी पुलिस थाना में शुक्रवार को रेयान हक्कल (चट्ठा) में एक घर में हुई चोरी के बारे में शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें शिकयतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार रात को घर में शातिरों ने वारदात को अंजाम देकर ऑटो वोल्टेज स्टेबलाइजर, सर्वो स्टेबलाइजर, गैस सिलिंडर, इनवर्टर, एलईडी और पंखे सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया गया। शनिवार को सीसीटीवी कैमरों और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्होंने जुर्म कबूल लिया। इसके साथ ही उनकी निशान देही पर 17 बाइक, तीन स्कूटी सहित घर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। संभावना है कि और चोरी के मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। सतवारी थाने के एसएचओ समीर जिलानी ने मामले की पुष्टि की है।