{"_id":"629d15d151c35777c33e7505","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2613121120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स-मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स-मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाहु फोर्ट इलाके में महिला के पर्स और मोबाइल को छीन कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला रविवार दोपहर का है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय बाहु फोर्ट क्षेत्र में एक महिला किसी काम से जा रही थी। इस दौरान रिहाड़ी निवासी युवक महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ पाया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। शनिवार को बख्शी नगर में एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये छीन कर भाग रहे आरोपी को दुकानदारों ने दबोचा था। इससे पहले भगवती नगर के चौथे पुल के पास चाकू दिखा कर कार सवार युवक से सोने की चेन और नौ हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया था। गांधीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में झपटमारी की कई वारदातें हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।