{"_id":"629bc71f21742e33232d41be","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2612494129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार रुपये छीन कर भाग रहे आरोपी को दुकानदारों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजार रुपये छीन कर भाग रहे आरोपी को दुकानदारों ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बख्शी नगर में दोपहर के समय एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये छीन कर भाग रहे आरोपी को दुकानदारों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान धीरज मेहरा निवासी भगवती नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मढ़ निवासी बिल्ला अपने बच्चे का इलाज करवाने जीएमसी आया था। दवाइयों के लिए पैसे कम होने पर दोपहर एक बजे के करीब वह बख्शी नगर स्थित एक एटीएम में गया और करीब तीस हजार रुपये निकाले। इस दौरान आरोपी ने उसे एटीएम से निकलते देख लिया और पीछा करना शुरू कर दिया। मौका देखते ही उसने तीस हजार रुपये छीन लिए और भागने लगा। इस पर पीड़ित ने शोर मचाने के साथ पीछा करना शुरू कर दिया। बाजार में दुकानदारों ने उसे आरोपी को दबोच लिया। इतने में पुलिस मोबाइल वाहन भी पहुंच गया। इसके बाद दुकानदारों ने उसके कब्जे से पैसे वापस ले लिए। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब रहे कि शहर में लूटपाट की वारदातें बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले भगवती नगर के चौथे पुल के पास चाकू दिखा कर कार सवार युवक से सोने की चेन और नौ हजार रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया था। यह मामला नवाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इसके अलावा भी गांधीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में झपटमारी की वारदातें हो चुकी हैं। स्थानीय लोगाें और दुकानदारों ने पुलिस से ऐसे मामलों में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की है।