{"_id":"61be4c874b235f205d390b9d","slug":"crime-jammu-city-news-jmu250110910","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी पुल पर स्कूटी, मोबाइल छोड़कर लापता महिला लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी पुल पर स्कूटी, मोबाइल छोड़कर लापता महिला लौटी घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तवी पुल जम्मू पर स्कूटी और मोबाइल छोड़कर लापता महिला सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। वहीं, परिवार की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से तवी नदी में चलाए गए अभियान को रोक दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तवी पुल के पास स्कूटी और मोबाइल छोड़ कर ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी और मोबाइल को पुल से बरामद कर तवी में एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन शाम तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। वहीं, शनिवार को भी दिनभर तलाशी अभियान जारी रही। साथ ही पुलिस ने आसपास इलाकों में भी पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। शनिवार देर शाम को महिला के घर लौटने पर परिवार की ओर से पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद अभियान को रोक दिया गया है। अब रविवार को स्कूटी और मोबाइल महिला को सौंपा जाएगा।
सनद रहे कि महिला की स्कूटी से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी पहचान निशा देवी (32) निवासी मुट्ठी लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। वह शक्तिनगर स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।