फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

दो गुटों में चली लाठियां-पत्थर, तीन लोग जख्मी

विज्ञापन
crime
दोमाना। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत चन्नो चक गांव में सोमवार दोपहर को जमीन में पानी लगाने के विवाद में दो गुटों में जमकर पत्थर और लाठियां चली हैं। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें पीएचसी मिश्रीवाला में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में कानाचक पुलिस में क्रॉस केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान देवी दित्ता, गंगा राम और कुलदीप राज निवासी चन्नो चक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में जमीन में सिंचाई को लेकर विवाद हुआ है। सोमवार को जब देवी दित्ता अपने खेत में पानी लगा रहा था तो पानी गंगा राम के खेत में चला गया। इस कारण धान की फसल भीग गई। इस बीच देवी दित्ता और गंगा राम बहस हो गई जो बाद में हाथापाई पर उतर आई। झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्यों भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर पत्थर और लाठियां चली हैं। इसमें देवी दित्ता, गंगा राम और कुलदीप राज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गुटों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कानाचक थाना विश्व प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed