फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

बस स्टैंड से बाइक चोरी करने वाला शातिर 6 दिन बाद काबू

विज्ञापन
crime
जम्मू। बस स्टैंड से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को छह दिन बाद सुंजवां से गिरफ्तार कर लिया है। 31 दिसंबर को बस स्टैंड से बाइक चोरी हुई थी। प्रभजोत सिंह निवासी भौर कैंप सतवारी ने बस स्टैंड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि बीसी रोड से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत मिलने के बाद एसएचओ बस स्टैंड जेजे भगत के नेतृृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपी मोहम्मद तौफील पुत्र मोहम्मद हफीज निवासी रियासी हाल निवासी सुंजवां को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई प्लसर बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इससे पहले उसने कहां और कितनी चोरियों को अंजाम दिया है। एसएचओ जेजे भगत ने कहा कि आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर के सभी इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

----------
चार दिन पहले भी चोरी के आठ वाहनों
समेत एक को किया था गिरफ्तार
गौर हो कि शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चार दिन पहले भी बख्शी नगर से आठ वाहन चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार सरवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बख्शी नगर से आठ वाहन चोरी किए थे। पुलिस ने टीम का गठन कर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे के साथ आरोप की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी मोहम्मद शोयब को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इलाके से आठ वाहन चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed