{"_id":"5f8f49828ebc3e9bdf461fac","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2212267168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोंरों ने आठ दुकानों में लगाई सेंध, नकदी और सामान ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोंरों ने आठ दुकानों में लगाई सेंध, नकदी और सामान ले उड़े
विज्ञापन
जम्मू। जिले के ग्रामीण क्षेत्र सुरईंसर में चोरों ने सोमवार देर रात एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामना चुरा लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ कैमरों को चोरों ने नुकसान भी पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चोरों ने जिस जगह चोरी को अंजाम दिया, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। चोरों ने करियाना, ढाबे, हलवाई, कपड़ों की दुकानों पर चोरी की है। मंगलवार जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो शटरों को खुला पाया। चोरों ने शटर के बीच के हिस्से को लोहे की राड से उठाकर शटर खोले हैं। उधर, चोरों की बढ़ती वारदातों से परेशान क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को सुरईंसर मानसर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। झज्जर कोटली से पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दे प्रदर्शनकारियों को शांत किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------------------
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव
जम्मू। पीपी गाडीगढ़ के अंतर्गत एक कृषि शेड के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। मृतक की पहचान सोमनाथ (55) निवासी गिदड़ गलियां गाडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेड में रस्सी और लोहे की रॉड के साथ फंदा लगाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।