फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी, कार्रवाई पर पुलिस के हाथ खड़े

विज्ञापन
crime
जम्मू। फेसबुक पर लोगों के फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी जारी है लेकिन कार्रवाई पर पुलिस और अन्य एजेंसियों के हाथ खड़े हैं। हैरानी इस बात की है कि आईजी समेत पुलिस के बड़े अफसरों और सलाहकार की पत्नी का अकाउंट तक कलोन हो चुका है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका कि इसके पीछ कौन लोग हैं। फेसबुक को इंटरनेशनल प्लेटफार्म बताकर पुलिस कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है। अब वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार ने मंगलवार को उनका फर्जी अकाउंट बनाने की शिकायत साइबर पुलिस के पास दर्ज कराई है। बता दें, फेसबुक पर जिसका फर्जी अकाउंट बनाया जाता है, उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से किसी न किसी बहाने पैसे मांगे जा रहे हैं। इसमें कई लोग ठगों के झांसे में आ चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेसबुक पर कश्मीर के आईजी विजय कुमार और एसपी मोहन लाल, एसएचओ राजेश जसरोटिया, डीएसपी अमित शर्मा, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा के फर्जी अकाउंट बनाए जा चुके हैं। पुलिस की बेबसी इस कदर है कि अफसरों को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट डालकर यह कहना पड़ रहा है कि उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई में दिक्कत आ रही है : एसएसपी
एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल का कहना है कि फेसबुक एक इंटरनेशनल प्लेटफार्म है। इसलिए कार्रवाई करने में दिक्कत आ रही है। क्राइम ब्रांच जम्मू के एसएसपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने की काफी शिकायतें उनके पास आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाना बहुत आसान है। इससे कोई बड़ा अपराध भी नहीं किया जा सकता। ज्यादा से ज्यादा लोगों से पैसे मांगे जाते हैं। जिस पर पुलिस कार्रवाई करती है। अभी तक बड़े अपराध का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-मुकेश सिंह, आईजी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed