{"_id":"5f29c8d38ebc3e3d04403442","slug":"crime-jammu-city-news-jmu215838511","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जानीपुर पुलिस थाने में तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बजू रायकर, मंदू रायकर, करण रायकर सभी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने शिकायत दी कि तीनों आरोपियों ने उसे जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला भी मूल रूप से मध्य प्रदेश की ही रहने वाली है, जो क्षेत्र में मजदूरी करती है। आरोपी भी मजदूरी करते हैं। दो साल पहले भी किसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ था।
----------------
पूर्व सैनिक पर छेड़छाड़ का केस
जम्मू। कानाचक पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की ने पूर्व सैनिक पर छेड़छाड़ करने की शिकायत दी है। आरोपी रछपाल क्षेत्र में दुकान करता है। पीड़ित लड़की उसकी दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थी। यहां उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।