{"_id":"6480f1d84cde6c7ee20de6d4","slug":"crime-injured-two-person-jammu-news-c-10-1-jam1007-135336-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पौनी चक में चिकन शॉप में घुसकर मालिक पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पौनी चक में चिकन शॉप में घुसकर मालिक पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार
Thu, 08 Jun 2023 12:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:39 PM IST
सार
आनंद नगर में बुधवार को रात आठ बजे एक चिकन शॉप में चार हमलावरों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के दोमाना के पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत सरस्वती विहार के आनंद नगर में बुधवार को रात आठ बजे एक चिकन शॉप में चार हमलावरों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उप जिला अस्पताल मढ़ पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर व सीसीटीवी की जांच कर मामला दर्ज कर लिया। एसडीपीओ की देखरेख में पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों की पहचान रविंद सिंह पुत्र सूचा सिंह और सूचा सिंह दोनों निवासी पौनी चक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात आठ बजे चार लोगों ने सिंह चिकन स्टोर में घुस कर मालिक रविंद्र सिंह व सूचा सिंह पर तेजधार हथियारों (टोके) से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पौनी चक पुलिस को दी और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल मढ़ पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर, एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जमवाल और पौनी चक चौकी प्रभारी नीतीश खजूरिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। घायल रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को काका सिंह और उसका भाई साभी निवासी तिरलोकपुर दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया।
इससे वह और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रविंद्र ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ की देखरेख में पुलिस की कुछ टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- Balaji Temple in Jammu: मंदिरों के शहर जम्मू में विराजे तिरुपति बालाजी, मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले
ये भी पढ़ें- J&K: अब ओलंपिक मेडल के लिए जम्मू से भी होगी चढ़ाई, MA स्टेडियम में बन रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्लाइंबिंग वॉल