फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime in shrinagar

Jammu News: एनडीए में प्लेसमेंट दिलाने का झांसा दे, 40 लाख ठगे, फर्जी सीबीआई अफसर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime in shrinagar
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बता कर लोगों के साथ ठगी करता था। उसके कब्जे से घरेलू सामान और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी पर करीब 40 लाख की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन कुंजर में वासुन बंगिल निवासी फारूक अहमद वानी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी जावेद अहमद राथर व उसके साथियों ने कथित तौर पर खुद को एक सीबीआई अधिकारी बताया। फर्जी सीबीआई पहचान पत्र दिखाकर उसे झांसे में लिया और उनके बेटे को एनडीए में प्लेसमेंट दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी उसके घर से गीजर, बेडशीट, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। कुंजर थाना पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed