फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,froud,cheking,jammu news

अठारह घंटे तक जेके पीएफ का रिकॉर्ड खंगालती रही सीबीआई

विज्ञापन
crime,froud,cheking,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाला मामले में जब्त रिकॉर्ड की स्क्रूटनी शुरू कर दी गई है। सीबीआई की टीम ने संगठन के कार्यालय में सोमवार सुबह 10 बजे छापा मारा था। यह छापेमारी मंगलवार तड़के चार बजे तक जारी रही। सीबीआई की टीम ने लगातार 18 घंटे तक संगठन का रिकॉर्ड खंगाला है, जो एक बड़ी बात है।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम ने संगठन से सैकड़ों लोगों का रिकॉर्ड बोरों में भरकर जब्त कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि बड़े स्तर पर फर्जी पीएफ अकाउंट बनाकर पैसा निकाला गया। इसकी वजह से काफी देर तक सीबीआई को रिकार्ड खंगालने में लग गया।
विज्ञापन

दरअसल, पीएफ अफसरों और कर्मियों की मिलीभगत से बहुत से लोगों का डाटा ही कंप्यूटर से डिलीट कर दिया गया है। इस वजह से सीबीआई को इस डाटा की जानकारी लेने में वक्त लगा। जबकि ऐसे भी कई लोगों की मैनुअल जानकारी लेने में भी वक्त लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रिकॉर्ड जब्त कर शुरू की गई स्क्रूटनी,
जब्त किए गए रिकॉर्ड की स्क्रूटनी शुरू कर दी गई है। संभव है कि इस मामले में सीबीआई जल्द ही केस दर्ज करेगी और आगे की छानबीन करेगी। इस मामले में सीबीआई ईपीएफओ के अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है। बता दें कि सोमवार को सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित ईपीएफओ कार्यालय में छापा मारा था। सीबीआई के पास शिकायत आई थी कि ऐसे कई मजदूर हैं, जिनके खातों को डिलीट करके उनके नाम के फर्जी अकाउंट बनाकर पैसा निकाल लिया गया। इसके बाद सीबीआई की टीम इंजीनियर विंग के साथ कार्यालय पहुंची और छापा मारकर रिकार्ड खंगाला। शुरूआती जांच में यही सामने आया है कि बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। जांच के बाद सीबीआई की ओर से इसकी जानकारी दी जाएगी कि कितने करोड़ का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed