फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime diary, road accident

Jammu News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
crime diary, road accident
दोमाना। मढ़ ब्लॉक के करलूप गांव के निकट रिंग रोड पर वीरवार देर शाम सड़क दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल मढ़ में पहुंचाया गया। गंभीर हालत पर डॉक्टरों द्वारा जीएमसी रेफर कर दिया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक की पहचान मोहम्मद शफी (40) पुत्र इल्मदीन निवासी करलूप के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन


घर के बाहर हमला कर घायल किया
जम्मू। सांबा के रामगढ़ में व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वांखा का रहने वाला रंजीत सिंह घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन



हादसे में युवक घायल
जम्मू। आरएस पुरा में युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। मूल रूप से नेपाल और गंग्याल का रहने वाला वंश आरएस पुरा में काम करता है। शुक्रवार को आरएस पुरा में बाइक पर जाते हुए वह अन्य बाइक से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों ने उसे जीएमसी में भर्ती कराया।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed