{"_id":"650cb0b6ee0aebe2580e93ff","slug":"crime-diary-jammu-news-c-10-jmu1037-206999-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जहर निगलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जहर निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना में महिला की जहर निगलने से मौत हो गई। सुषमा देवी ने घर में ही बुधवार को जहर निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे परिवार ने जीएमसी पहुंचाया। उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। ब्यूरो
हादसे में कांस्टेबल समेत दो घायल
जम्मू। कनाल रोड स्थित कॉमर्स कॉलेज के पास बाइक पर जा रहे पुलिस कांस्टेबल को कार सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांस्टेबल रमनदीप सिंह निवासी चट्ठा एसपी हेडक्वार्टर जम्मू में तैनात है। कांस्टेबल को जीएमसी भर्ती कराया गया। वहीं, डोडा के अस्सर में बोध राज नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया जिसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
मुट्ठी से ट्रक चोरी, केस दर्ज
दोमाना। मुट्ठी से ट्रक चोरी हो गया। दोमाना थाना में अशोक कुमार निवासी लोरी चक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे ट्रक चोरी हो गया। एसएचओ कुणाल सिंह को शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक (जेके 02ए ई 2687) को मुट्ठी के पास श्मशानघाट के सामने पार्क किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद