{"_id":"650beb5f862f8a895200ff67","slug":"crime-diary-dsp-son-attack-case-jammu-news-c-10-jam1006-206727-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीएसपी के नाबालिग बेटे पर जानलेवा हमले का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीएसपी के नाबालिग बेटे पर जानलेवा हमले का केस
विज्ञापन
जम्मू। बठिंडी में व्यक्ति को कार सवार ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसकी पहचान अलयास खान निवासी खटीकां तालाब के रूप में हुई है। अलयास के भाई अजाज काजमी का आरोप है कि थार कार एक नाबालिग चला रहा था, जिसका पिता डीएसपी है। अलयास को काफी चोटें आई हैं। त्रिकुटा नगर पुलिस ने डीएसपी ताहिर के बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। अजाज का कहना है कि बठिंडी में भाई मिलने के साथ आया था। मंगलवार रात को थार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। पता चला कि श्रीनगर में तैनात डीएसपी ताहिर का बेटा कार चला रहा था। ब्यूरो
जीएमसी में जहर निगल कर पहुंचे दो लोगों की मौत
जम्मू। मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू (जीएमसी) में जहर निगल कर पहुंचे दो लोगाें की उपचार के दौरान मौत हो गई। रामगढ़ के नंदपुर खौड़ की शिवानी ने 16 सितंबर को घर में जहर निगल लिया था। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया थी। इसी तरह जम्मू के छन्नी निवासी शशिपाल ने 18 सितंबर को घर में जहर निगल लिया था। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्यूरो
ट्रेन में मिला शव
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू पहुंची मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का शव बरामद हुआ। मृतक मोहम्मद सागर बिहार का रहने वाला था। वह पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार शाम जम्मू पहुंचा था। मजदूरी के लिए उसे श्रीनगर के लिए निकलना था, लेकिन अचानक मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
अज्ञात शव बरामद
जम्मू। रिहाड़ी स्थित मियां डिडु चौक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को पहचान के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है। मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। ब्यूरो
तीन जगहों पर मवेशी तस्करी विफल
जम्मू। जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर पशु तस्करी के प्रयास विफल किए। हालांकि तस्कर हत्थे नहीं चढ़े। जानकारी के अनुसार मनवाल में 18, नगरोटा में 6 और नरवाल में भी 6 मवेशी तीन वाहनों से बरामद किए गए। पुलिस ने नाका लगाकर कार्रवाई की। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो