{"_id":"618c262d594b1c0c833c754b","slug":"crime-death-samba-news-akhnoor-news-jmu2475763155","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील ब्रिज पर संदिग्ध हालात में मरने वाले युवक का पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील ब्रिज पर संदिग्ध हालात में मरने वाले युवक का पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज के पास बीते दिन मेन रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक रामपाल की मौत की जांच में पुलिस जुट गई है। बुधवार को चिनाब दरिया घाट पर पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अखनूर पुलिस थाने का घेराव कर विरोध जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच की मांग की है। पुलिस ने जीएमसी में पोस्टमार्टम करवा शव परिवार वालों को सौंपकर सही तथ्यों के आधार पर जांच का आश्वासन दिया।
परिवार वालों का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत बेटे की हत्या की गई है, जबकि पुलिस मात्र सड़क हादसे का ही मामला दर्ज कर के कारवाई कर रही है। घायल युवक विनोद कुमार के बयान भी हैं, दोनों पर क्षेत्र के ही दो युवकों ने सिर पर हमला किया था। पुलिस को चाहिए कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, सभी तथ्यों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार रात को कस्बे के स्टील ब्रिज के पास रोड पर संदिग्ध हालात में युवक रामपाल और विनोद कुमार निवासी अंबारां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया, जहां रामपाल की मौत हो गई। विनोद का इलाज चल रहा है।