{"_id":"677aedcb44e07298a805ea27","slug":"crime-branch-submit-chargesheet-aganist-17-accused-jammu-news-c-10-lko1027-517173-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन पूर्व बैंक अफसरों समेत 17 के खिलाफ सात मामलों में आरोपपत्र दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन पूर्व बैंक अफसरों समेत 17 के खिलाफ सात मामलों में आरोपपत्र दायर
विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच के पास 2015, 2019, 2020, 2021, 2023 में दर्ज हुए थे मामले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने सात अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर में विभिन्न अदालतों में आरोपपत्र दायर कर दिए हैं। कुल 17 लोगों के खिलाफ दायर आरोपपत्र में तीन बैंक अफसर भी हैं, जो उस समय कार्यरत थे। वर्ष 2015 से लेकर 2023 तक अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।
एसएसपी क्राइम ब्रांच बेनाम तोष ने बताया कि ये मामले आपराधिक विश्वासघात, भारी धनराशि के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और जालसाजी के थे। लंबे समय से क्राइम ब्रांच की टीमें इसमें जांच कर रहीं थी। तत्कालीन शाखा प्रबंधक नागरिक सहकारी बैंक विजयपुर राजीव बाली और इसी बैंक के दो अन्य अफसरों के नाम चार्जशाीट में हैं। अन्य मामलों के आरोपियों में जम्मू के रहने वाले दो प्रापर्टी डीलर मोहम्मद रमजान और मोहम्मद सादिक, आईआरपी का पूर्व एएसआई, पूर्व स्कूल शिक्षक, पंजाब आर्म्ड पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह शामिल हैं।
एसएसपी का कहना है कि जम्मू, राजोरी और पुंछ की अदालतों में इन मामलों के आरोपपत्र दायर किए गए, जिसमें पंजाब, हरियाणा, यूपी, जम्मू, राजोरी, पुंछ और सांबा के आरोपी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने 2015, 2019, 2020, 2021, 2023 में ये मामले दर्ज किए थे। कुछ मामलों की जांच में क्राइम ब्रांच पहले ही आरोपपत्र दायर कर चुकी है, इनके दोबारा से जांच के बाद आरोपपत्र दायर किए गए हैं।