{"_id":"608da4198ebc3ee9255df715","slug":"crime-akhnoor-news-jmu2345395163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी कराने में पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की शादी कराने में पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौरा क्षेत्र गांव स्योट में नाबालिग की शादी के मामले में पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से स्कूल सहित अन्य दस्तावेज मांगे हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गांव सयोट में नौवीं कक्षा की छात्रा की शादी कराने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें पुलिस ने नाबालिग की शादी किए जाने के मामले को देखते हुए शादी रुकवा दी थी। साथ ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। चार दिन पहले आर्यसमाज मंदिर में शादी करने पर पुलिस ने दोनों परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। पुलिस सभी पहलुओं जांच कर रही है। पुलिस ने नाबालिग के पंजीकरण जन्मतिथि और आर्यसमाज मंदिर में शादी के दौरान जन्म तिथि सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस लड़के सहित अन्य परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की शादी करीब 35 वर्षीय युवक से की जा रही थी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि कहीं इस शादी में पैसों का लेनदेन या कुछ और लालच तो नहीं दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने भी नाबालिग की शादी पर प्रशासन से मांग की है इस पर पूरे मामले की जांच करके दोषी लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि दोबारा ऐसा मामला प्रकाश में न आए।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी अंकुज भगत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग की जन्मतिथि की सही जानकारी स्कूल और अन्य दस्तावेज पर छानबीन की जा रही है, जिसमें दोनों पक्षों की पूछताछ की जाएगी।