फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket teams booked for playing Pak anthem in Bandipora

J&K: क्रिकेट मैच से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान गा रहे थे खिलाड़ी, गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2018 07:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 07 Jan 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket teams booked for playing Pak anthem in Bandipora
- फोटो : Amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने के मामले मे चार खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बांदीपोरा के आरिन इलाके की है।

विज्ञापन


जहां एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गोंडीपोरा और दर्दपोरा क्रिकेट क्लब की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के शुरू होने से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाते नजर आए।
विज्ञापन


इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के होश उड़ गए और पूरे मामले के तफ्तीश शुरू कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मैच के आयोजकों और अन्य दूसरे आरोपी खिलाड़ियों की तलाश करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की जर्सी पहने हुए थे खिलाड़ी

Cricket teams booked for playing Pak anthem in Bandipora

इस पूरी घटना के वीडियो को देखते समय ध्यान दें तो पता चलेगा कि क्रिकेट मैच के दौरान एक टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान की क्रिकेट की जर्सी में नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरे टीम के खिलाड़ी सफेद रंग के जर्सी में हैं।

इस पूरी घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया जा रहा है। मैच के दौरान आयोजकों ने लाउड स्पीकर में पाक के राष्ट्रगान को बजाया था जबकि स्थानीय खिलाड़ी पाक के राष्ट्रगान की पंक्तियों को गुनगुना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed