{"_id":"62c9dac502b25e6f0900e916","slug":"cricket-reasi-news-jmu263646536","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंगस्टार रियासी ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंगस्टार रियासी ने जीता फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। स्थानीय मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई दिनों से जारी रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार रात को खेले गए मैच में यंगस्टार रियासी ने पौनी पैंथर्स को 68 रनों से हराया।
रियासी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। बल्लेेबाज साहिल नाना ने 26, कपिल शर्मा ने 12, मुदस्सर मलिक ने 45, नितिन ने नाबाद 57 व अलफराज भट्ट ने 31 रन बनाए।
पौनी के गेंदबाज रितिक चौहान, राहुल शर्मा व रॉकी ने एक-एक विकेट लिया। वहीं निखिल ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौनी की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी, जिसमें बल्लेबाज रॉकी ने 18, अनुभव ने 32, रितिक चौहान ने 22, ब्रावों ने 14 तथा विशू ने 12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
रियासी के गेंदबाज रुबल सिंह राजपूत ने तीन विकेट लिए, जबिक साहिल नाना, अलफराज भट्ट व नितिन ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम को चालीस हजार तथा उपविजेता टीम को बीस हजार रुपये व ट्राफी दी गई। एसएचओ विजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर अजय सेठ, गुरदयाल चौहान, मुन्ना बख्शी, प्रतियोगिता के आयोजक संजीव शर्मा, विमल दयोरा, जुगल मगोतरा मौजूद रहे।