{"_id":"6a2d018c963d55b57ff4e84afad74bba","slug":"cricket-match-to-be-drawn-between-railway-and-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे और जेएंडके में मुकाबला ड्रा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे और जेएंडके में मुकाबला ड्रा!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Jan 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्राफी के ग्रुप ए में रेलवे और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला लगभग ड्रा के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को तीसरे दिन के खेल में 54 ओवर ही डाले जा सके, जिसमें रेलवे ने चार विकेट पर 77 ओवर में 213 रन जुटा लिए थे। इससे पहले प्रथम दिन सिर्फ 23 ओवर ही डाले जा सके थे।
विज्ञापन
इसमें रेलवे ने एक विकेट पर 50 रन जोड़े थे, लेकिन दूसरे दिन खराब मौसम से कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। अगर यह मुकाबला ड्रा रहता है तो जेएंडके को यूपी के बाद रेलवे से खराब मौसम का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। शनिवार चौथे दिन के खेल में दोनों टीमों की तेजी पर दारोमदार रहेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कानपुर में उत्तर प्रदेश और जेएंडके के बीच हुए रणजी मुकाबले पर भी खराब मौसम की मार पड़ी थी। कोहरे के कारण अधिकांश दिन खेल प्रभावित हुआ और अंत में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्टि करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
अगर शनिवार चौथे दिन के खेल में रेलवे तेज खेलकर जेएंडके के बल्लेबाजों को पहली पारी की बढ़त न देकर पवेलियन भेज देता है तो उसे तीन अंकों का फायदा मिल सकता है, जबकि जेएंडके को सिर्फ एक ही अंक मिलेगा। अगर जेएंडके पहली पारी में बढ़त लेने में कामयाब होता है तो उसे तीन अंक मिल सकते हैं।
मगर अब तक के खेल में मुकाबले में कोई नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा है। रेलवे की ओर से एनएस बिल्ली ने 45, एए नंदी ने 33 बनाए हैं, एएन गोश 31 तथा एम रावत 44 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं। जेएंडके की ओर से राम दयाल, उमर नजीर और वसीम राजा को एक-एक सफलता ही मिल पाई।
जबकि अन्य कोई भी गेंदबाज कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सका। इस मुकाबले में जेएंडके ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया था। लेकिन खराब मौसम से उसकी रणनीति पर पानी फेर दिया।