फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

आरजे क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

विज्ञापन
cricket
दोमाना। पहले राहुल जमवाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पर आरजे क्रिकेट क्लब ने कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में चिनौर क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया है। दीपक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

पांच जुलाई से शुरू हुई प्रतियोगिता का आयोजन आदित्य सिंह और अमित सिंह की ओर से किया गया था, जिसमें जिले की 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला आरजे क्रिकेट क्लब और चिनौर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। आरजे की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चिनौर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 110 रन बनाए और जीत के लिए 111 रन का लक्ष्य दिया। आरजे क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट खोकर 112 रन बनाते हुए छह विकेट से मैच सहित प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दीपक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वरुण को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उसे ट्राफी और दो हजार रुपए की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में पूर्व विधायक शिवदेव सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमी खजूरिया मुख्य अतिथि व भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन भगत विशेष अतिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को सम्मानित किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed