फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच

विज्ञापन
cricket
जम्मू। अंतर जोन जिला स्तर क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता में आज फाइनल मुकाबला खेल गांव नगरोटा में सुबह नौ बजे से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला जम्मू जोन और गांधीनगर की टीमों के बीच होगा। मंगलवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गांधीनगर और सतवारी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गांधीनगर की टीम ने दस ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाए। टीम के लिए गुरसिमरन ने 52 रन की शानदार पारी खेली। 112 रन का पीछा करने उतरी सतवारी की टीम दस ओवर में छह विकेट पर 86 रन ही बना पाई 24 से का सामना करना पड़ा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जम्मू और भलवाल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू की टीम ने दस ओवर में तीन विकेट पर 92 रन बनाए। टीम के लिए ईशान बाली ने 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भलवाल की टीम दस ओवर में तीन विकेट पर 63 रन ही बना सकी और उसे 27 रन से हार मिली। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed