{"_id":"625dad09f391263b2c78f408","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu258069998","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी ने अफकांस को दी 143 रनों से करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी ने अफकांस को दी 143 रनों से करारी शिकस्त
विज्ञापन
राजौरी के खिलाडी को पुरूस्कृत करते हुए स्थानीय निवासी व आयोजक।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें हिल व्यू राजोरी और एसएस स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीम को आसान जीत मिली।
पहला मैच राजोरी और अफकांस के बीच खेला गया। इसमें राजोरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी में बल्लेबाज सतनाम ने 48 गेंदों में बारह चौकों व सात छक्कों की सहायता से 103 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज लोकेश ने भी नाबाद 65 रनों की पारी खेली। इस पारी में अफकांस के गेंदबाज उमेश एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे।
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अफकांस की पूरी टीम 11वें ओवर में मात्र 80 रनों पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज गणेश ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। राजोरी की ओर से सतनाम ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन विकेट झटके। परिणामस्वरूप उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मैच में एसएस स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली ने रियासी इलेवन को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रियासी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने मैच को पारी के आठवें ओवर में ही जीत लिया। इसमें बल्लेबाज दीपक खत्री ने 45 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया।
----
आज सेमीफाइनल के लिए होगी टक्कर
मंगलवार को हिल व्यू राजोरी और एसएस स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होगा। इसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। सेमीफाइनल में अभी तक सेपियंस दिल्ली, रियासी चैलेंजर्स और एमीगोस पानीपत अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सेमीफाइनल मैच बुधवार और वीरवार को खेले जाएंगे।