फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket competetion

पानीपत ने सुपर ओवर के रोमांचक मैच में सुंदरबनी की टीम को हराया

विज्ञापन
Cricket competetion
मैन आफ द मैच रहे गौरव तोमर को पुरूस्कृत करते हुए अतिथि व अन्य। - फोटो : REASI
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में एमीगोस पानीपत ने प्रेजीडेंट इलेवन सुंदरबनी को सुपर ओवर में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उतार चढ़ाव भरे इस मैच का स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मैच में पानीपत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज गौरव तोमर ने 24 गेंद में चार चौकों व चार छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाज सोमवीर ने पानीपत की लड़खड़ाती पारी को संभाला, और 35 गेंद खेलकर छह चौकों व दो छक्कों की सहायता से 54 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें सुंदरबनी के गेंदबाज अंकित चौधरी ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, अभिषेक खांडवल ने चार ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरबनी की शुरूआत काफी धीमी रही, और पावर प्ले के ओवरों में ज्यादा रन नहीं बन सके। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाज अरविंद (19) और सोहेल खान (26 गेंदों में 50 रन) ने पारी को संभाला। इसमें कप्तान तरुण सरीन ने भी 38 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरबनी को अंतिम ओवर में जीत के लिए आठ रन बनाने थे, लेकिन बल्लेबाज सात रन ही बना सके। इसके कारण यह मैच रनों से बराबरी पर टिक गया, और सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर का रोमांच दर्शकों को काफी उत्साहित कर रहा है। नियम के अनुसार सुपर ओवर में पहले सुंदरबनी बल्लेबाजी करने आया, और छह गेंदों में मात्र आठ रन बनाए। इस लक्ष्य को पानीपत ने तीन गेंदों में प्राप्त कर आसानी से मैच जीत लिया।

इस रोमांचक मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पानीपत के बल्लेबाज गौरव तोमर मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच को जीतने के बाद पूल सी से पानीपत की टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब प्रतियोगिता में पूल डी की टीमों के बीच मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed