{"_id":"65873b85bd191342620ab1d5","slug":"cremation-of-dead-body-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-268064-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत पर परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत पर परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव का किया अंतिम संस्कार, बोले-शव पर थे चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पुलिस हिरासत में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद शनिवार को उसका दरिया चिनाब किनारे अंतिम संस्कार पुलिस की देखरेख में किया गया। मृतक के परिजनों ने संस्कार के समय भी पुलिस पर युवक की सुनील की पिटाई कर मार देने के आरोप लगाए।
परिजनों ने कहा कि सुनील की मौत पिटाई से हुई है। शव पर चोट के निशान हैं। इस दौरान परिजनों ने संस्कार बीच में ही रोक कर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने मामले में हस्तक्षेप कर शव का अंतिम संस्कार करवाया। एसडीएम ने मृतक के शरीर के फोटो लिए और वीडियो भी बनाई। ज्ञात है कि ज्यौड़ियां के गांव गढ़ी बिश्नाह निवास सुनील कुमार उर्फ सोनू (30) पुत्र दीवान की शुक्रवार की सुबह पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह वीरवार शाम से पुलिस की हिरासत में था। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे। वह चार-पांच साल से पुलिस को चकमा देता आ रहा था। लेकिन, वीरवार की शाम को पुलिस ने सुनील को उसके घर से गिरफ्तार किया, और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।