{"_id":"5b4582844f1c1b05278b5d01","slug":"cracks-in-jawahar-tunnel-in-jammu-shutdown-from-one-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जवाहर टनल में दरार, एक तरफ से आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जवाहर टनल में दरार, एक तरफ से आवाजाही बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर टनल की एक ट्यूब में दरारें आ गई हैं। पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर इसमें गिर गया है। इसके कारण सुरंग की एक साइड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सेना की सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पिछले दस सालों में टनल की मरम्मत के लिए इसे कई बार बंद कर चुका है।
विज्ञापन
बीआरओ के अनुसार जवाहर टनल की एक ट्यूब को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरी ट्यूब से वाहनों को पास किया जा रहा है। पहले एक तरफ से वाहनों को छोड़ा जा रहा है, इसके बाद दूसरी तरफ से।
विज्ञापन
इसके चलते घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली जवाहर टनल के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई है। श्री अमरनाथ यात्रा के वाहन भी इसमें फंस रहे हैं। बनिहाल और काजीगुंड में वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन