{"_id":"2eb110b163fb7087969fd3fbe412926b","slug":"cp-workers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी मुलाजिमों को नियमित करे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी मुलाजिमों को नियमित करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई कार्यालय में कार्यरत सीपी वर्करों ने वीरवार को एक दिवसीय धरना दिया। अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए सीपी वर्करों ने पीएचई इंप्लायज यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राज ने कहा कि सीपी वर्कर वर्षों से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से वेतन नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। बच्चों की स्कूल की फीस और घर का खर्च चलाना कर्मचारियों के लिए दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
यदि यही हाल ज्यादा लंबे समय तक रहता है, तो उनके लिए परिवार का खर्च चलाना कठिन होगा। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी की मार झेल रहे इन कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया है।
कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो सात साल का कार्यकाल भी पूरा कर चुके हैं। उन्होंने सीपी वर्करों को एसआरओ 64 के अंतर्गत नियमित किए जाने की मांग की है।
वहीं जिला स्तर पर काम कर रहे सीपी वर्करों को डीपीसी कर पदोन्नत किए जाने की मांग को भी दोहराया गया। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों में हरबंस लाल, दर्शन कुमार, कुलदीप राज, राजिंदर सिंह, दौलत सिंह, देविंदर सिंह, मुनीर अहमद, महादेव सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।