{"_id":"6750072df3c496add80ae1aa","slug":"cow-paddling-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-104459-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवाओं ने जंगल में छिपाकर बांधे 27 पशु छुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवाओं ने जंगल में छिपाकर बांधे 27 पशु छुड़वाए
Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
सांबा में पशु तस्करों से छ़डाए पशु। संवाद
- फोटो : samba
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में पशु तस्करी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। गो सेवा समिति व स्थानीय युवाओं ने राजपुरा तहसील के तरेली के जंगलों में तस्करों की ओर से छिपाकर बांध रखे 27 गोवंश को बचाया है। युवाओं ने पशुओं को राजपुरा पुलिस को सौंप दिया है।
युवाओं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की कुछ पशु तस्कर सीमावर्ती क्षेत्र के रास्ते पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। इस पर युवाओं ने उनका पीछा किया। पशु तस्करों ने मदून के तरेली के जंगल में पशुओं को बांध दिया व रात का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय युवाओं की टोली वहां पहुंच गई और उन्होंने जंगल को खंगाला तो वहां पर 27 मवेशी बंधे पाए गए।
युवाओं ने पशुओं को पुलिस चौकी राजपुरा पहुंचाया। युवाओं ने पशु तस्करों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस से मांग की है कि पशु तस्करों पर कार्रवाई की जाए।