{"_id":"6591ca4231513925c8017606","slug":"covid-district-hospital-jammu-news-c-10-jam1008-272710-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला अस्पतालों में कोविड के लिए 10 बेड अलग रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला अस्पतालों में कोविड के लिए 10 बेड अलग रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कोविड ने एक बार फिर से दस्तक दे रखी है। प्रदेश में इसके मामले भी पाॅजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जम्मू संभाग के सभी जिला और उप जिला अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अलग से बेड लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अस्पतालों में 10 बेड कोविड के मरीजों के लिए अलग से रहेंगे, जबकि उपजिला अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से मरीजों को आइसोलेट करने के लिए कहा गया है।
वहीं, पूरे जम्मू संभाग में हर रोज 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कोविड के लक्षण मिलने वालों के जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पतालों में टेस्ट करने की टिक नए सिरे से पहुंचाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक राजीव शर्मा का कहना है कि अभी तक दो ही मामले सामने आए हैं। जिनको आइसोलेट किया गया है। अस्पतालों में हमने 10 बेड कोविड मरीजों के लिए अलग से स्थापित करने के लिए कहा है। अस्पतालाें में इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी है।