फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: जानलेवा हमले के प्रयास मामले में दो आरोपियों को सशर्त जमानत

विज्ञापन
court news
सांबा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को सशर्त जमानत दी है। आदेश के अनुसार आरोपी को जमानत के लिए 20 हजार राशि या समान राशि का व्यक्तिगत बांड न्यायालय के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कोर्ट में दायर रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल खन्ना निवासी प्रताप सिंह पूरा विजयपुर और अनिल वर्मा निवासी वार्ड नंबर 12 विजयपुर पर शिकायतकर्ता पर हमला करने का आरोप है। इसके बाद विजयपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। आरोपी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं और जमानत के लिए कोर्ट की सभी शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं। लिहाजा उन्हें जमानत दी जाए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपियों को सशर्त जमानत का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपियों को जांच अधिकारी के समक्ष बुलाने पर उपस्थित रहने के साथ-साथ किसी भी तरीके से मामले के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित न करने का आदेश सुनाया है। इसके साथ ही आरोपियों को बिना न्यायालय की पूर्व अनुमति से न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed