फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग का गर्भ गिराने पर राय दे मेडिकल बोर्ड

विज्ञापन
court news
श्रीनगर। दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग का गर्भ गिराने की याचिका पर हाईकोर्ट ने मेडिकल बोर्ड से जांच कराने के बाद निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी ने कहा कि दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग 23 सप्ताह की गर्भवती है। अक्तूबर अंत तक गर्भ 24 सप्ताह का हो जाएगा। बिना देरी किए रेडियोलॉजिस्ट और मनोचिकित्सक समेत अन्य डॉक्टरों का बोर्ड नाबालिग का चेपअप करें। इसके बाद वे पीड़ित का गर्भ गिराने और भ्रूण का डीएनए सुरक्षित रखने संबंधी अपनी राय से रिपोर्ट के जरिये कोर्ट को अवगत कराएं।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि यदि डॉक्टरों का बोर्ड गर्भ गिराने की अनुशंसा करता है तो पीड़ित के उपचार और देखभाल की भी पूरी व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। इस नाबालिग का बीते वर्ष नवंबर माह में अपहरण हो गया था। परिवार के सदस्यों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में आईपीसी की धारा 363, 366-ए, 109 और प्रीवेंशन ऑफ चिलड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ओफेंस अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया। 16 अक्तूबर को अल्ट्रासाउंड टेस्ट में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग 22 सप्ताह की गर्भवती पाई गई। अभिभावकों ने पीड़ित के स्वास्थ्य और सामाजिक कलंक के पहलुओं को देखते हुए स्थानीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में गर्भ गिराने की गुहार लगाई। गर्भ गिराने से इन्कार करने पर अभिभावकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित के वकील ने कोर्ट में कहा है कि गर्भावस्था से नाबालिग की जान को खतरा है। उसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा आघात होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed