{"_id":"67632b60a3e1cbbd220665b4","slug":"court-news-jammu-news-c-202-1-sjam1011-118438-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेरोइन समेत गिरफ्तार आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेरोइन समेत गिरफ्तार आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अदालत ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड से 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस थाना क्षेत्र उधमपुर के अंतर्गत जखैनी नाके से 9 दिसंबर को वाहन की जांच के दौरान उसे 11.17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान राजा वसीम निवासी शेखपुरा कुपवाड़ा के रूप में की गई है।
जांच अधिकारी पीएसआई साहिल सिंह चिब ने अदालत से आरोपी की न्यायिक रिमांड की मांग की थी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। उसे आज अदालत में पेश किया गया और रिमांड के कागज पेश किए गए। आरोपी से 11.77 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ है। उसके खिलाफ 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित हुए। आरोपी वर्तमान में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक उधमपुर की अदालत की ओर से 14 दिसंबर को दी गई पिछली रिमांड के तहत पुलिस हिरासत में रखा गया था, जो बुधवार को समाप्त हो गई। कोर्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है, इसलिए न्यायिक रिमांड की अनुमति दी जाती है। आरोपी को 15 दिन की अवधि के लिए एक जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और उसकी समाप्ति के बाद उसे अगले आदेश के लिए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।