फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: नशा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
court news
कोर्ट ने माना, ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं कि याचिकाकर्ता को दूसरी जमानत अर्जी दाखिल करनी पड़े
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू के सेशंस/स्पेशल जज, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) मामले की अदालत ने नजीर अहमद खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी। खान के खिलाफ नशा तस्करी में प्राथमिकी दर्ज हैं। कोर्ट ने माना कि ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं था कि याचिकाकर्ता को दूसरी जमानत अर्जी दाखिल करनी पड़े।
आवेदक ने अपनी पिछली जमानत अर्जी खारिज होने के बाद एक और जमानत याचिका दायर की थी। इसमें उसने अपने खिलाफ कानूनी तौर पर कोई सबूत न होने को आधार बनाया था। कहा था कि अभियोजन का केस एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत बयानों और केस डायरी रिकॉर्ड पर आधारित है। उसने यह भी दलील दी कि उसके होश में होने पर कोई बरामदगी नहीं हुई और उसे लगातार हिरासत में रखना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।
विज्ञापन


आरोपी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता का तर्क था कि अभियोजन ने जिस सामग्री पर भरोसा किया उससे आपराधिक साजिश साबित नहीं होती। एनसीबी की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अजय सिंह मन्हास ने जमानत अर्जी का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल जज परवेज इकबाल ने कहा कि एक के बाद एक जमानत अर्जी तभी सुनी जा सकती हैं जब हालात में काफी बदलाव हो। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने जो एकमात्र बदलाव बताया, वह एनसीबी की ओर से बीती 30 अप्रैल को एक पूरक शिकायत दायर करना था।


कोर्ट ने कहा कि केवल चार्जशीट या पूरक शिकायत दायर करने से जमानत देने के लिए हालात में बदलाव नहीं होता। चार्जशीट फाइल करने से पता चलता है कि जांच एजेंसी ने आरोपी पर ट्रायल चलाने के लिए सामग्री एकत्र की है। इससे अभियोजन का केस कमजोर नहीं होता। यह मानते हुए कि नए बड़े बदलाव के बिना अगली जमानत अर्जी में पहले के बेल रिजेक्शन ऑर्डर का रिव्यू करने की इजाजत नहीं, कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed