फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: 10 साल पहले दोहरी एमआरपी में कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द

विज्ञापन
court news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने 10 साल पहले दोहरी एमआरपी से जुड़े एक मामले में हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी। अदालत ने कहा कि 2016 में एक ही पैकेज्ड प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग एमआरपी बताना कोई अपराध नहीं था।
विज्ञापन


जस्टिस रजनीश ओसवाल ने कंपनी की ओर से अपने फैक्ट्री मैनेजर के जरिये दायर की गई याचिका को मंजूरी देते हुए निरीक्षक विधिक माप, रियासी बनाम डोमिनोज पिज्जा कटरा एवं अन्य नाम की आपराधिक शिकायत को खारिज कर दिया। यह प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, रियासी की अदालत में लंबित थी। हाईकोर्ट ने संज्ञान लेने के आदेश को भी रद्द कर दिया।
विज्ञापन


मामला 25 अक्टूबर, 2016 को कटरा के डोमिनोज पिज्जा में किए गए एक निरीक्षण से जुड़ा था। विधिक माप विज्ञान विभाग ने आरोप लगाया था कि 600 एमएल कोका-कोला की बोतल की कीमत 60 रुपये थी। वही उत्पाद खुले बाजार में 35 रुपये में मिल रहा था। विभाग ने 25 रुपये के अंतर को ज्यादा चार्ज माना। लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट और पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स के तहत मामला बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता कंपनी के वकील ने तर्क दिया कि उत्पाद पर सभी एमआरपी प्रिंटेड थी। उस समय किसी निर्माता पर अलग-अलग व्यापार चैनल के जरिये बेचे जाने वाले एक जैसे उत्पाद के लिए अलग-अलग एमआरपी घोषित करने पर कोई कानूनी रोक नहीं थी। वहीं, प्रतिवादियों के वकील ने अभियोजन का बचाव करते हुए कहा कि खुले बाजार में 35 रुपये में मिलने वाली बोतल के लिए 60 चार्ज करना गैर-कानूनी तरीके से ज्यादा पैसा वसूलना था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि अलग-अलग एमआरपी पर रोक एक संशोधन के जरिये लगाई गई थी, जो एक जनवरी, 2018 से लागू हुआ। निरीक्षण इससे पहले 2016 में हो चुका था। बाद के संशोधन को पिछली तारीख से लागू नहीं किया जा सकता। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed