फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corruption case filed against bjp leader pradeep singh by jammu kashmir vigilance team

जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस, लाखों के गबन का है आरोप

Wed, 18 Jul 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
corruption case filed against bjp leader pradeep singh by jammu kashmir vigilance team
विजिलेंस ने भाजपा नेता एवं जेडईओ रह चुके प्रदीप सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। आरोपियों में पूर्व इंचार्ज हेडमास्टर और निजी ठेकेदार भी शामिल हैं। विजिलेंस को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जांच के बाद प्रदीप सिंह के अलावा धारियां मिडिल स्कूल के पूर्व इंचार्ज हेडमास्टर जान मोहम्मद और निजी ठेकेदार हाजी खुशी मोहम्मद पर केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


थुरू रियासी के रहने वाले हाजी नजीर ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत अपर कुंड मिडिल स्कूल की इमारत बनाई जानी थी। इस इमारत का पूरा पैसा उक्त लोगों ने निकाल लिया। जमीनी स्तर पर सिर्फ प्लंथ स्तर का ही काम हुआ। इसमें भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि तीन अतिरिक्त कमरे बनाने के लिए सात लाख 45 हजार रुपये मंजूर हुए थे। प्रदीप सिंह ने इंचार्ज हेडमास्टर के खाते में 3,80,000 रुपये ट्रांसफर किए। इंचार्ज हेडमास्टर ने प्रदीप सिंह के साथ मिलकर ठेकेदार के अकाउंट में अधिक पैसा जमा कराया। इस पैसे का तीनों ने मिलकर गबन कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह ने भाजपा की तरफ से 2014 में गुलाबगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ा है। वह इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed