फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corporation, shed

Jammu News: अप्रैल में तूफान के कारण टूटा था यात्री शेड, अब नगर निगम सात लाख से बनाएगा

विज्ञापन
corporation, shed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बावे वाली माता मंदिर परिसर के पास यात्री शेड के ढहने से पांच लाख रुपये नुकसान के बाद अब दोबारा सात लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा। अप्रैल माह में तेज तूफान के कारण शेड क्षतिग्रस्त हुआ था। इस पर काम फरवरी 2023 में पूरा किया गया। तीन माह में ही शेड टूट गया। शेड ढहने के बाद काम में लापरवाही सामने आई थी। नियमों के अनुसार शेड का निर्माण नहीं हो पाया था।
स्टील पोल में बेल्डिंग सही तरीके से नहीं हो पाई थी। इस कारण तूफान के कारण ढहा था। काम दोबारा करवाने के लिए काम करवा चुके ठेकेदार को भी नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। मगर ठेकेदार ने मरम्मत का काम नहीं करवाया। अब नगर निगम जुलाई माह में बनाए गए नए एस्टीमेट के हिसाब से काम करवा रहा है। इस बार शेड पर सात लाख रुपये खर्च होंगे। पहले स्टील आधारित शेड बनाया गया था। अब फिर से निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार नवंबर माह तक शेड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


यहां पर मिल रही है सुविधा
शहरभर में नगर निगम की तरफ से सड़क किनारे शेडों का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक 30 से ज्यादा यात्री शेड विक्रम चौक, इंदिरा मार्केट, बीसी रोड, ज्यूल चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर सहित अन्य जगहों में बनाए गए हैं। यात्री शेड बनाने का उद्देश्य तेज धूप या फिर बारिश के दौरान यात्रियों को सुविधा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए सिरे से शेड का निर्माण किया जा रहा है। पहले शेड क्षतिग्रस्त हो गया था। नगर निगम अब दोबारा निर्माण करवा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएंगी।
- राजेश सवरिया, संयुक्त आयुक्त वर्क, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed