कोरोना वायरसः पाकिस्तान से लौटे युवक ने छिपाई यात्रा की बात, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा निवासी एक युवक के खिलाफ यात्रा हिस्ट्री छिपाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह युवक पाकिस्तान से लौटा था लेकिन उसने अधिकारियों से इसे छिपा लिया।
इस प्रकार वह कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग टेस्ट से बच निकला और फिर कहीं छिप गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा हिस्ट्री को छिपाएं नहीं और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। इस बीच अनंतनाग के 50 छात्रों को एकांतवास में रखा गया है। इन्हें पहलगाम में बनाए गए एकांतवास केंद्र में रखा गया है।
कोरोना पर आपत्तिजनक वॉयस मैसेज, मुकदमा
जिला प्रशासन ने आपत्तिजनक वॉयस मैसेज पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एडीएम की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि एक डाक्टर के नाम पर शराब पीकर कोरोना चेक कराने तथा इसे हाजियों के लिए सिफारिश करने का वॉयस मैसेज में जिक्र है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने ऐसे ऑडियो-वीडियो से दूर रहने को कहा है।
उधर, कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक जम्मू, कटड़ा और उधमपुर से जाने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के फैसले के मुताबिक रविवार रात से मंगलवार 31 मार्च तक प्रदेश के किसी भी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
जम्मू से प्रतिदिन 50 जबकि उधमपुर और कटड़ा से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें जम्मू से राजधानी, दुरंतो, पूजा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, झेलम और शालीमार चलती है। वहीं उत्तर संपर्क क्रांति, वंदेभारत, मालवा सहित अन्य प्रीमियम, मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कटड़ा से संचालित होती हैं। ट्रेन नंबर 22041 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उधमपुर एसी एक्सप्रेस में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति मिला था।