फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus, SSP kashmir in isolation after mother in law suffers from coronavirus

श्रीनगरः सास के कोरोना से पीड़ित होने पर एकांतवास में एसएसपी, डीसी बोले- इम्तियाज साहब पर गर्व है

Fri, 20 Mar 2020 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 11:31 AM IST
सार

अपनी सास के कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद कश्मीर के एक एसएसपी ने खुद को एकांतवास में कर लिया है। उनके इस कदम की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहना की है। डीसी श्रीनगर शाहिद इकबाल चौधरी ने ट्वीट किया कि इम्तियाज साहब पर गर्व है।

विज्ञापन
coronavirus, SSP kashmir in isolation after mother in law suffers from coronavirus
सांकेतिक तस्वीर, कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अपनी सास के कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद कश्मीर के एक एसएसपी ने खुद को एकांतवास में कर लिया है। इम्तियाज इस्माइल पररे की सास बुधवार को कश्मीर की पहली मरीज के रूप में चिह्नित हुईं थीं।
विज्ञापन

 
ट्वीट कर पररे ने कहा कि हालांकि, उनके सऊदी से लौटने के बाद सास से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं रहा। स्किम्स में उनकी सास का स्वास्थ्य सुधर रहा है। परिवार के अन्य सदस्य भी आवश्यक प्रोटोकाल का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य सभी से भी कहा गया है कि सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना है ताकि कोई मौका न रहे। पररे की इस कोशिश की पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी श्रीनगर शाहिद इकबाल चौधरी ने ट्वीट किया कि इम्तियाज साहब पर गर्व है। सीआरपीएफ के मेडिकल अफसर सनीम खान ने ट्वीट किया कि वह पथप्रदर्शक के रूप में निश्चित रूप से उभरेंगे। उन्हें और अधिक शक्ति मिले।

श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में धारा 144 लागू

कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही लोगों से घर के अंदर रहने की अपील भी की है।

इस दौरान पुलिस ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग किया। इसके जरिए पुलिस ने लोगों को संदेश दिया कि जितना संभव हो आप सभी घरों में ही रहें। विशेष और अतिमहत्वपूर्ण कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें।

कश्मीर में कोरोना का पहला मामला

लद्दाख में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मामले आने के साथ कुल संख्या 10 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक कश्मीर का मामला है।

कुल 2337 लोगों को एकांतवास में रखा गया है जबकि 34 लोगों को अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है।

कश्मीर में कोरोना का पहला मामला

श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला है। वह डाउन टाउन का रहने वाला है। यह कश्मीर का पहला मामला है। जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए आसपास के 300 मीटर के दायरे को सर्विलांस पर ले लिया है। संक्रमित व्यक्ति का विदेश यात्रा का इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed