फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus jammu ksahmir, Anantnag police gave medicines to sick woman in anantnag

मेरी मां बीमार हैं...दवाई नहीं मिल पा रही है, प्लीज मदद कीजिए, फिर पुलिस बनी 'देवदूत'

Sat, 28 Mar 2020 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
coronavirus jammu ksahmir, Anantnag police gave medicines to sick woman in anantnag
संदीप चौधरी, एसएसपी अनंतनाग - फोटो : अमर उजाला

अनंतनाग जिले के थाना कोकरनाग में एक महिला की तबियत खराब थी। वह उच्च रक्तचाप की मरीज है। उक्त इलाके से मेडिकल स्टोर काफी दूर है। इसी के चलते महिला के बेटे ने ट्वीट के जरिए गुहार लगाई। कहा कि उसकी मां की तबियत खराब है, उन्हें दवाई की जरूरत है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एसएसपी अनंतनाग ने दवाई की व्यवस्था कराई। साथ ही पुलिसकर्मी की सहायता से उक्त महिला को दवाई मुहैया कराई। महिला के बेटे रफीक बशीर ने एसएसपी संदीप चौधरी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में प्रशासन हमारी बहुत मदद कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, संदीप चौधरी, एसएसपी अनंतनाग ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह घरों के बाहर न निकलें। कोरोना वायरस से लड़ने में देश का सहयोग करें। साथ ही किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या या जरूरत होने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह जिले की पुलिस भी मुस्तैदी से कोरोना वायरस से लड़ने में जुटी हुई है। लोगों को पेश आने वाली हर समस्या का समाधान करने भी किया जा रहा है। पुलिस की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह प्रशासन का साथ देते हुए मुश्किल की इस घड़ी में घरों के अंदर ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed